Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में होलिका दहन स्थल पर ग्रामीणों-प्रशासन में विवाद:पारंपरिक जगह पर होलिका जलाने पर अड़े ग्रामीण, प्रशासन से नहीं बनी सहमति

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके में पर्वतपुर गांव में होलिका दहन को लेकर बीती रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद मंगलवार को मामल तूल पकड़े हुए है। ढकवा ग्राम पंचायत के इस गांव में वर्षों से जिस स्थान पर होलिका दहन होता चला आ रहा था, उसी स्थान को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग किनारे स्थित पारंपरिक स्थल पर पूर्वजों के समय से होलिका दहन होता आया है। हालांकि पिछले दो-तीन वर्षों से किसी अन्य स्थान पर होलिका जलाई जा रही थी, जिससे असंतोष की स्थिति पहले से बनी हुई थी। इस बार ग्रामीणों ने पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए उसी स्थल पर लकड़ियां और अन्य सामग्री एकत्र कर ली। विवादित स्थल के निकट एक विद्यालय का निर्माण कार्य भी चल रहा है। निर्माण कार्य करा रहे जयराम कश्यप का कहना है कि उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भूमि प्रशासन द्वारा विधिवत आवंटित की जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन वर्तमान में भूमि की स्थिति स्पष्ट न होने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले की सूचना पर मंगलवार को महमूदाबाद तहसील से नायब तहसीलदार राकेश द्विवेदी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की तथा वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद ग्रामीण पारंपरिक स्थल पर ही होलिका दहन करने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि कई घंटों की बातचीत के बाद भी होलिका जलने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 4 बदमाश गिरफ्तार:2 मार्च को ATM तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया था, रिवॉल्वर और बाइक बरामद
    Next Article
    चंदौली में खोए हुए 75 स्मार्टफोन मिले:पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 16 लाख के मोबाइल मालिकों को लौटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment