Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर ने समधी को गोली मारी, मौत:आरोपी और भाई पुलिस हिरासत में, तलाकशुदा बेटी के लव मैरिज से नाराज था

    23 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर ने अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपने भाई और 5 अन्य लोगों के साथ गन्ने के खेत में घात लगाए बैठा था। ड्यूटी से लौटते समय बाइक रोककर तमंचे से फायर कर दिया। समधी ने मौके पर तड़पकर दम तोड़ दिया। आरोपी की बेटी ने 6 महीने पहले मृतक के बेटे से घर से भागकर लव मैरिज की थी। दोनों 1 साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। बेटी ने आरोपी के बेटे के चलते अपने पति को तलाक भी दे दिया था। आरोपियों ने समधी के आने-जाने के रूटीन की पहले से ही रेकी की थी। प्लानिंग के तहत मौका मिलते ही मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मुख्य आरोपी और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए... बेलामऊ खुर्द गांव में बदलू (50) अपने परिवार के साथ रहता है। घर में उसकी पत्नी और तीन बेटे संजीव, श्रवण कुमार और ऊदल है। बदलू की एक बेटी मनोरमा (32) है। बड़ा बेटा संजीव बीएमस करने के बाद एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां प्रैक्टिस करता है। दूसरा बेटा श्रवण कुमार मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि तीसरा बेटा ऊदल एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करता है। बदलू के साथ उसके भाई महेश का परिवार भी रहता है। घर में उसकी पत्नी और एक नाबालिग बेटा है। बदलू और उसका भाई खेती-किसानी करते हैं। बदलू इमलिया सुल्तानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बदलू के घर से 200 मीटर की दूरी पर विजय विक्रम (55) का घर है। विजय विक्रम सफाईकर्मी थे। उनके परिवार में पत्नी विजय लक्ष्मी और दो बेटे अनूप कुमार और अंग्रेज (28) हैं। अनूप गांव से बाहर रहता है। विजय के तीन भाइयों में से दो बड़े भाई ब्रजलाल और देशराज की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि चौथे भाई दिरगज बीमारी से जूझ रहे हैं। बदलू की तलाकशुदा बेटी से विजय के बेटे का अफेयर था विजय विक्रम के बेटे अंग्रेज और बदलू की तलाकशुदा बेटी मनोरमा के बीच अफेयर था। 1 साल पहले मनोरमा ने शादी की थी, लेकिन बाद में उसने अपने पति से तलाक ले लिया और मायके आकर रहने लगी। इस बीच मनोरमा और अंग्रेज एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। 6 महीने पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली और दूसरे गांव खेतुआपुर में जाकर रहने लगे। बदलू इस शादी के खिलाफ था। वह अंग्रेज के परिवार से रंजिश रखने लगा। उसने विजय विक्रम के आने-जाने की रेकी करनी शुरू की। बाइक रोककर मारी गोली मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बदलू गांव के बाहर सड़क के पास गन्ने के खेत में अपने भाई और 5 अन्य के साथ घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही विजय अपने प्लैटिना बाइक से खेत के पास पहुंचे। बदलू और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गए। विजय विक्रम ने तुरंत मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग और परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा- मुख्य आरोपी बदलू और उसके भाई महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… नोएडा में कंपनी में आग लगी, 2 फायरकर्मियों की मौत, आग बुझाते वक्त दीवार गिरी; 500 लोगों को सुरक्षित निकाला ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग बुझाने गए फायर ब्रिगेड के 2 जवानों की मौत हो गई। मंगलवार तड़के 3 बजे आग की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने सबसे पहले कंपनी में नाइट शिफ्ट कर रहे 500 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद जब टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी, तभी कंपनी की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक भरभराकर गिर गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 3 कांवड़ियों को कंटेनर ने रौंदा, मौत:बाइक से गंगा जल लेने दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे, एक्सप्रेव-वे पर हादसा
    Next Article
    ट्रेन में लाश के टुकड़ों से भरा ट्रॉली बैग मिला:चेन्नई से आ रही थी तमिलनाडु एक्सप्रेस, आगरा में यात्री चिल्लाया- बैग से खून निकल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment