Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में लाश के टुकड़ों से भरा ट्रॉली बैग मिला:चेन्नई से आ रही थी तमिलनाडु एक्सप्रेस, आगरा में यात्री चिल्लाया- बैग से खून निकल रहा

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक ट्रॉली बैग मिला। ट्रॉली बैग से खून निकल रहा था। रेलवे पुलिस ने जब बैग खोला तो उसके अंदर कटा हुआ हाथ और धड़ मिला। पुलिस ने शरीर के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5 बजे रेलवे के कंट्रोल रूम नंबर 130 पर फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक बैग रखा हुआ है। इसके अंदर से खून बह रहा है। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी को जनरल बोगी में पहुंची। ट्रॉली बैग को खोला तो उसमें कटे हुए मानव अंग मिले। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। वहीं आरपीएफ और जीआरपी आगरा से चेन्नई तक पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों को चेक करा रही है। यात्री ने कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी जीआरपी सीओ राजेश दीक्षित ने बताया- बुधवार सुबह तमिलनाडु एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले एक यात्री ने 139 पर सूचना दी कि जनरल बोगी में रखा एक ट्रॉली बैग से बदबू आ रही है। उसमें से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने ग्वालियर में ट्रेन रुकवाकर जांच कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन वहां से निकल चुकी थी। इसके बाद ट्रेन आगरा कैंट पर सुबह करीब 5:30 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची। हम लोग ट्रेन के कोच के अंदर पहुंचे। बैग को कब्जे में लेकर खोला तो अंदर मानव अंग के टुकड़े मिले। बैग में हाथ का पंजा और पेट का हिस्सा मिला। पुलिस ने बताया कि बैग पर चेन्नई का रैपर और टैग लगा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत का कारण और समय पता चल सके। जीआरपी ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा से चेन्नई तक CCTV देखे जाएंगे बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम चेन्नई भेजी जाएगी। वहां से गुमशुदगी और हत्या के मामलों की जानकारी ली जाएगी। चेन्नई पुलिस से भी संपर्क कर उन क्षेत्रों में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आशंका जताई कि यह मामला हत्या का हो सकता है। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े कर बैग में भरे और उसे ट्रेन में रख दिया। पुलिस अंगों की डीएनए जांच और शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश बोले- PDA में पीड़ित, पंडित साथ-साथ:ब्राह्मण सम्मेलन में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती याद दिलाई, कहा- बटुकों, शंकराचार्य का अपमान किया लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- आज लोग 'पीडीए' की नई-नई परिभाषाएं बना रहे हैं। जब से वे पीडीए से हारे हैं, तब से इसके नए-नए मतलब बता रहे हैं। वे यह भूल गए हैं कि पीडीए में 'पंडित' और 'पीड़ित' सब साथ-साथ हैं। सपा दफ्तर में आयोजित प्रबुद्धजन (ब्राह्मण) सम्मेलन में अखिलेश ने कहा- भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती आज की नहीं है, यह हजारों साल पुरानी है। सच्चे दोस्त किसी बात की परवाह नहीं करते। जिन्होंने महाभारत पढ़ी होगी, उन्हें यह अच्छे से पता होगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर ने समधी को गोली मारी, मौत:आरोपी और भाई पुलिस हिरासत में, तलाकशुदा बेटी के लव मैरिज से नाराज था
    Next Article
    18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अफसर का शव:मां बिलखी, बड़ी बहन फूट-फूटकर रोई; रूस-यूक्रेन युद्ध में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment