Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में इकलौते बेटे का पेड़ से लटका मिला शव:ग्रामीणों ने परिजनों को बुलाया, एक साल पहले हुई थी शादी

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना नवाब नगर गांव की है। मृतक की पहचान रामस्वरूप के पुत्र सुनील कुमार (27) के रूप में हुई है। सुनील का शव शनिवार सुबह गांव के दीवान बाग में कटहल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लहरपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी-SSP ने सुनीं जनसमस्याएं:बुलंदशहर के थाना समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण किया
    Next Article
    सीतापुर में डीएम ने गौसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया:सड़क निर्माण न होने पर जताई नाराजगी, पेयजल; चारा की व्यवस्था को परखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment