Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में जर्जर स्कूल भवन बुलडोजर से किए ध्वस्त:बच्चों की सुरक्षा के लिए 41 भवन चिन्हित, अभियान जारी

    6 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पिसावां विकास खंड में जर्जर और असुरक्षित विद्यालय भवनों के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर ग्राम पंचायत बरम्भौला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अत्यंत जर्जर भवन को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिसावां ब्लॉक के विभिन्न गांवों में खतरनाक और अनुपयोगी स्कूल भवनों को चिन्हित कर उन्हें गिराया जा रहा है। बरम्भौला में यह कार्रवाई ग्राम प्रधान हरिनाम की देखरेख में संपन्न हुई। प्रशासन का कहना है कि भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि वह कभी भी हादसे का कारण बन सकता था। कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी पिसावां द्वारा जारी सूची के अनुसार विकास खंड में कुल 41 विद्यालय भवनों को जीर्ण-शीर्ण और असुरक्षित पाया गया है। इनमें बरम्भौला के अलावा मुदाकलां, बरमाऊ कलां, फखरपुर, बेहतगौड़ और सलहपुर समेत कई गांवों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार ध्वस्त किए गए भवनों से निकलने वाले मलबे और ईंटों का पूरा विवरण स्टॉक पंजिका में दर्ज किया जाएगा। साथ ही इस सामग्री का उपयोग विद्यालयों की चहारदीवारी, शौचालय निर्माण, इंटरलॉकिंग और किचन वाटिका की फेंसिंग जैसे विकास कार्यों में किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय से दो दिनों के भीतर चिन्हित सभी जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण और मलबा निस्तारण की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि जहां भवन पूरी तरह ध्वस्त किए जाएंगे, वहां नए भवन बनने तक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पंचायत भवनों अथवा निकटवर्ती विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 66 भारी वाहनों पर कार्रवाई:यातायात नियम तोड़ने पर 4.41 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया
    Next Article
    मुरादाबाद डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया:स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और सुविधाओं की जानकारी ली,व्यवस्था ठीक करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment