Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल्टी भर पानी में मिलाया 1 लीटर दूध, VIDEO:महोबा के स्कूल में 90 बच्चों को पिलाया, प्रिंसिपल देखती रही

    10 hours ago

    1

    0

    महोबा के सरकारी स्कूल से मिड-डे मिल में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 8 लीटर पानी में 1 लीटर दूध मिलाकर 90 बच्चों को पिलाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक महिला खुलेआम बाल्टी भर पानी में सिर्फ आधा-आधा लीटर के 2 पैकेट दूध मिलाती दिख रही है। ये हरकत प्रिंसिपल की मौजूदगी में हो रही है। इसी स्कूल का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रिंसिपल क्लास रूम में सोते नजर आ रही हैं। BSA ने प्रिंसिपल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं। मामला बुधवार का कबरई ब्लाक के ढिकवाहा गांव स्थित सरकारी स्कूल का है। वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… ढिकवाहा गांव स्थित सरकारी स्कूल में कुल 162 बच्चों का एडमिशन है। बुधवार को 90 बच्चे स्कूल आए थे। वीडियो में सरकारी स्कूल की रसोइया छविरानी पानी में दूध मिलाती दिख रही है। उसने पहले 10 लीटर की बाल्टी में 8 लीटर पानी भरा। इसके बाद उसने पानी में आधा-आधा लिटर के 2 पैकेट टोंड मिल्क फाड़कर डाले। इसके बाद रसोइया छविरानी बाल्टी लेकर बाहर आती है और इसी दूध को बच्चों को बांटा जाता है। वीडियो में प्रिंसिपल मोनिका सोनी बच्चों को दूध पीने के लिए बुलाती भी दिख रही है। रसोइया बोलीं- प्रिंसिपल के कहने पर पानी में दूध मिलाया रसोइया छविरानी ने बताया कि उसने प्रिंसिपल मोनिका सोनी के कहने पर ही पानी में दूध मिलाया। स्कूल में 10 साल से रसोइया का काम कर रही हैं। जैसा प्रिंसिपल कहती हैं, वैसा करके बच्चों को मिड-डे मील तैयार करके देती हैं। छात्रों ने खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की थी वहीं छात्रों का कहना है कि उन्हें अक्सर पानी मिला दूध दिया जाता है। कुछ बच्चों ने भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया था। खाने में कीड़े और बाल मिलने की शिकायत की थी। छात्र करन ने आरोप लगाया कि उनसे निजी काम भी कराए जाते हैं। ग्रामीण बोले- मनमाने ढंग से चलाती हैं स्कूल ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित है। कभी-कभी प्रिंसिपल स्कूल समय में आराम करती दिखाई देती हैं। वहीं स्कूल में पोषण के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं। बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से स्कूल चलाती हैं। ग्रामीण छत्रपाल और कामता समेत अन्य अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मिड-डे मील के बजट और स्कूल संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। BSA ने दिए जांच के आदेश बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया- मिड-डे मील के दूध में मिलावट का मामला सामने आया है। जांच के आदेश जारी किए हैं। टीचर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------------------- ये भी पढ़ें… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO: क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। फिर दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बहस होती है। फिर फारुख जाने लगते हैं और बाबू को कुछ कह देते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU- 14 फरवरी से पल्मोनरी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आगाज:हाईटेक मशीनों से इलाज पर होगा मंथन, जुटेंगे 100 एक्सपर्ट्स
    Next Article
    सीतापुर में किशोरी ने घर में की आत्महत्या:मां से कहासुनी के बाद फांसी लगाई, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment