Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में मोबाइल चोर से पुलिस की मुठभेड़:पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती; बाइक-मोबाइल बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुरकलां थाना क्षेत्र में बुधवार भोर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मोबाइल चोरी के आरोपी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ककरहिया शंकरपुर निवासी कौशलेंद्र के खिलाफ मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि कौशलेंद्र गांव में मौजूद है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर रामपुरकलां थाना पुलिस और एसओजी टीम ने जोधपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। बुधवार तड़के एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशलेंद्र के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक बाइक, अवैध तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में करता था। सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट प्रकरण में फिर अखिलेश यादव से मिले सपाई:संसद सत्र के दौरान ही मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल से भी बातचीत
    Next Article
    बदायूं में पुलिस मुठभेड़, 5 गोमांस तस्कर गिरफ्तार:तीन को लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment