Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद और नवरात्रि की खुशियां मनाने को गैस नहीं:प्रयागराज में रोजे और व्रत के बीच गैस संकट, सुबह 3 बजे से लाइन में लगे लोग

    1 hour ago

    1

    0

    ईद और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार सिर पर हैं, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की खुशियों पर पानी फेर दिया है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव का असर अब सीधे आम जनता की रसोई तक पहुंच रहा है। एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से शहर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। स्थिति यह है कि लोग गैस की गाड़ी आने से पहले ही सुबह 3-4 बजे से लाइन में लग जा रहे हैं। रोजेदार जहां रोजे के बीच सिलेंडर के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं नवरात्रि का व्रत रखने वाले भी घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई लोग अपने साथ पानी और चाय लेकर इंतजार कर रहे हैं, ताकि लंबे समय तक लाइन में टिक सकें। शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थिति और भी गंभीर नजर आई। यहां इंडेन गैस एजेंसी के बाहर बुधवार सुबह 300 से 400 उपभोक्ता सिलेंडर के लिए कतार में लगे थे, लेकिन मात्र 120 लोगों को ही गैस मिल सकी। बाकी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें अगले दिन फिर से लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। त्योहारों के इस समय में गैस की कमी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि किल्लत के चलते कालाबाजारी भी बढ़ सकती है। हालांकि प्रशासन इन दावों से इनकार कर रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसके बावजूद जमीनी हालात प्रशासनिक दावों से अलग नजर आ रहे हैं। गैस संकट के चलते लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है और त्योहार की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो ईद और नवरात्रि की खुशियां फीकी पड़ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN अस्पताल में बंद पड़े हैं पंखे,एसी और कूलर:हौज बाक्स खाली, पाइप गायब; परिसर में एक्सपायरी फायर एक्सटिंग्विशर
    Next Article
    NH-2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर:मथुरा में हादसा, बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment