Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों की ड्रोन से निगरानी:शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़, बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही जिले भर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त लंबी-लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर रहे हैं और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं शिव मंदिरों की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही हैं। शहर के प्रमुख शिवालयों में जैसे श्यामनाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर के साथ ही बिसवां क्षेत्र के पत्थर शिवाला स्थित और नैमिष के देव देवेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर समितियों द्वारा दर्शन-पूजन को सुचारु रखने के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। देखें, 4 तस्वीरें… शिवरात्रि पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए बहराइच और लखीमपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों का डायवर्जन किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस बार “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। जेबकतरों और अन्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और मंदिर समितियों की संयुक्त व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर सीतापुर पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनातन उद्घोष कथा महोत्सव के लिए कलश यात्रा:सिद्धार्थनगर के बढ़नी चाफा में 14 से 22 फरवरी तक होगा आयोजन
    Next Article
    मुरादाबाद में रातभर गुल रही कई इलाकों की बिजली:दौलत बाग उपकेंद्र में फॉल्ट से बाधित हुई सप्लाई, सुबह चार बजे तक बंद रही सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment