Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव:परिजनों ने रास्ते के विवाद में हत्या की जताई आशंका, पहुंची फॉरेंसिक टीम

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक अर्धनग्न व्यक्ति का शव बांस के पेड़ से लटकता मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव के ही राजीव मिश्र (52) पुत्र राम दुलारे मिश्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रास्ते के विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बंजरिया गांव में राजीव मिश्र का शव बांस के पेड़ से लटकता देखा। इसके बाद गांव में घटना की जानकारी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों के मुताबिक, रास्ते को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी इस विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह राजीव का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने इसी विवाद को घटना की वजह बताते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, शव के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सबूत जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सीओ महोली नागेंद्र चौबे का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में घर के अंदर खून से सनी लाश मिली:बुजुर्ग मां का आरोप- हत्या हुई, पुलिस की जांच में हादसा, नशे में सीढ़ियों से गिरने से मौत
    Next Article
    पिछड़ा दलित समाज सेना में नई नियुक्त:शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हिमांशु पाल प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment