Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो किसानों की मौत:गन्ना बेचकर लौटते समय हादसा, जेसीबी से हटाई गई ट्रॉली

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना थाना इलाके में सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर काकोरी के पास सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना बेचकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान काकोरी के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दोनों युवक राजेंद्र और प्रदीप उसके नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन मंगाई गई और काफी मशक्कत के बाद पलटी हुई ट्रॉली को हटाया गया। जब तक दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान राजेंद्र पुत्र लालता और प्रदीप पुत्र श्रीकेशन, निवासी ग्राम रालामऊ के रूप में हुई है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और गन्ना बेचने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    63% किसानों का पंजीकरण पूरा, तेजी लाने के निर्देश:फार्मर रजिस्ट्री ऐप संचालन की विस्तृत जानकारी कर्मचारियों को दी गई
    Next Article
    लखनऊ में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment