Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरित

    1 hour ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 'परिवर्तन कार्यक्रम' के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण पूरा करने वाली 36 किशोरियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह समारोह विज्ञान फाउंडेशन और एम्वापर – द इमर्जिंग मार्केट्स फाउंडेशन के सहयोग से फैजाबाद रोड स्थित होटल बबियन इन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ की दो शहरी बस्तियों, जानकीपुरम और मड़ियांव की किशोरियां अपनी माताओं के साथ उपस्थित थीं। मंच पर उन्होंने प्रशिक्षण से मिली नई पहचान और बढ़े हुए आत्मविश्वास के बारे में अपने अनुभव साझा किए। 36 किशोरियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए परिवर्तन कार्यक्रम की परियोजना समन्वयक सुकृति मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2025 में जानकीपुरम और मड़ियांव क्षेत्र की कुल 39 किशोरियों ने इस कौशल विकास कार्यक्रम में नामांकन कराया था। इनमें से तीन किशोरियों की शादी होने के कारण वे अन्य स्थानों पर चली गईं, जिसके परिणामस्वरूप 36 किशोरियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इन किशोरियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न कौशल में प्रशिक्षित किया गया। इसमें इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, सेल्फ मेकअप आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स शामिल थे। प्रशिक्षण के बाद, कई किशोरियां अब रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर हैं। सिलाई मशीन के पावदान और मेज उपलब्ध कराए कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों की भागीदारी रही। इस अवसर पर उन किशोरियों को भी प्रोत्साहित किया गया, जिन्हें परिवर्तन कार्यक्रम के तहत मुफ्त सिलाई मशीन के पावदान और मेज उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उद्देश्य उन्हें अपने हुनर से आजीविका बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो किसानों की मौत:गन्ना बेचकर लौटते समय हादसा, जेसीबी से हटाई गई ट्रॉली
    Next Article
    उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की:52 कलाकारों को मिलेगा सम्मान, ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment