Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर समाधान दिवस, 226 शिकायतों में से 37 निस्तारित:डीएम-एसपी की मौजूदगी, बिसवां में सबसे अधिक 76 शिकायतें मिलीं

    21 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को सभी सातों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बिसवां में डीएम राजागणपति आर. एवं एसपी अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान जिले में कुल 226 शिकायतें आई जिसमें महज 37 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों तथा लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए वास्तविक स्थिति के आधार पर निस्तारण करें। तहसील बिसवां में समाधान दिवस के दौरान कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील सदर में 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील मिश्रिख में 21 में से 4, सिधौली में 29 में से 6, महमूदाबाद में 21 में से 4, महोली में 22 में से 3 तथा लहरपुर में 28 में से 3 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिसवां शिखा शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में नाती ने की दादा की हत्या:खेत में काम करते समय कुल्हाड़ी से काटा, पहले जहर देकर मारने की कोशिश की थी
    Next Article
    मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला:पत्नी पैर पकड़कर रोती रही, कहासुनी के बाद उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment