Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला:पत्नी पैर पकड़कर रोती रही, कहासुनी के बाद उठाया कदम

    19 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के बरवा बाजार में शनिवार को 35 वर्षीय जोखन सिंह ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह कदम उसने पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया। मौके पर उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली (सेमरी महेशपुर) निवासी जोखन सिंह के रूप में हुई है। वह लगभग चार महीने पहले अपने परिवार के साथ बरवा बाजार आकर रहने लगे थे। जोखन अपनी पत्नी अर्चना और तीन छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे और गन्ने के क्रेशर प्लांट पर मजदूरी करते थे। परिवार की आर्थिक तंगी के कारण जब प्लांट बंद रहता था, तो पति-पत्नी आसपास के खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को भी जोखन अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ एक खेत में खाद छिटकने का काम कर रहे थे। उनके बच्चे, 6 वर्षीय आयुष, 4 वर्षीय अमन और 9 माह की बेटी एंजल, पास में ही खेल रहे थे। काम के दौरान जोखन सिंह दो बार खेत छोड़कर पास के चौराहे पर गए और फिर लौटे। जब वह वापस खेत में पहुंचे तो परेशान दिख रहे थे, जिस पर उनकी पत्नी ने नाराजगी व्यक्त की। इसके कुछ देर बाद जोखन वहां से हटकर पास के एक पेड़ के पास गए और अपने ही गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी अर्चना ने बताया कि जब उन्होंने अपने पति को पेड़ से लटकते देखा तो वह दौड़कर वहां पहुंचीं। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वह अपने पति के पैरों को पकड़कर जोर-जोर से रोने लगीं। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर समाधान दिवस, 226 शिकायतों में से 37 निस्तारित:डीएम-एसपी की मौजूदगी, बिसवां में सबसे अधिक 76 शिकायतें मिलीं
    Next Article
    आजमगढ़ में भाजपा कार्य समिति के सदस्य बोले:गिले शिकवे दूर करने का त्यौहार है होली, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment