Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिट्रोएन बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन भारत में लॉन्च:शुरुआती कीमत ₹8.75 लाख; यू और प्लस ट्रिम्स में अवेलेबल, 10.25-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स

    7 hours ago

    1

    0

    सिट्रोएन ने अपनी कूपे SUV बेसाल्ट X का नया 'कम्फर्ट एडिशन' भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन को मिली सफलता के बाद कंपनी ने अब बेसाल्ट X को भी कम्फर्ट एडिशन का ट्रीटमेंट दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 1. 'यू' और 'प्लस' ट्रिम्स में अवेलेबल बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स- 'यू' और 'प्लस' ट्रिम्स में पेश किया है। इस नए एडिशन के साथ 'कम्फर्ट AXS' पैक दिया गया है। यह पैकेज कार के इंटीरियर और फीचर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम और सुविधाजनक बनाता है। 2. केबिन और इंटीरियर फीचर्स कंपनी ने नई बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन के इंटीरियर में कई बड़े अपडेट्स दिए हैं… 3. इंजन और परफॉर्मेंस कार के इंजन या गियरबॉक्स में कंपनी ने कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किया है। यह अपने स्टैंडर्ड इंजन ऑप्शंस के साथ ही उपलब्ध रहेगी। 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन: बेस वेरिएंट में 1.2-लीटर का इंजन मिलता है, जो 81 BHP की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन: इसके 'प्लस' ट्रिम में ज्यादा पावरफुल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट दी गई है, जो 108 BHP की पावर और 190 Nm का टॉर्क देती है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। 4. सिट्रोएन बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन: स्पेसिफिकेशन्स क्या होता है 'ड्यूल डैशकैम' और कार में यह क्यों जरूरी है? ड्यूल डैशकैम : यह एक ऐसा कैमरा सेटअप होता है जिसमें एक कैमरा कार के आगे की सड़क और दूसरा कैमरा पीछे की गतिविधियों को एक साथ रिकॉर्ड करता है। किसी दुर्घटना, रोड रेज या चोरी के समय यह फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर देता है। इंश्योरेंस क्लेम पास कराने और कानूनी कार्रवाई में यह अहम भूमिका निभाता है। सिट्रोएन बेसाल्ट X में यह फीचर इन-बिल्ट/फैक्ट्री-फिटेड कम्फर्ट पैक के तहत दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी:2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया
    Next Article
    Samsung Galaxy Unpacked 2026 में लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल और फ्लिप फोन, जानिए कब और कहां देखें Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 की लाइव स्ट्रीमिंग

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment