Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट को बचाने के लिए व्यापारी सुंदरकांड करेंगे:मेरठ में दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश से सहमे व्यापारी, रक्षा के लिए पूजा-पाठ

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में आवासीय प्लॉट पर संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर न्यायालय ने ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद व्यापारियों में बेचैनी और दहशत का माहौल है। अपनी दुकानों को बचाने के लिए व्यापारी लगातार पंचायत कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों से मिलकर समाधान की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को व्यापारियों ने मार्केट में सुंदरकांड का आयोजन किया है। तीन दिन पहले सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने बाजार बंदी की घोषणा करते हुए एक बड़ी पंचायत बुलाई थी, जिसमें शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के लोग शामिल हुए थे। हालांकि बैठक के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। पंचायत के बाद दुकानें खोलने को लेकर व्यापारी दो गुटों में बंट गए थे। अब व्यापारियों ने अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए भगवान का सहारा लेते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है। सदन में उठा मार्केट का मुद्दा सरधना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने सेंट्रल मार्केट का मुद्दा सदन में भी उठाया। उन्होंने कहा- महापौर, सांसद, मंत्री, सरकार सब कुछ भाजपा का है। ऐसे में इन हजारों दुकानादारों के प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए सरकार को एक बिल पास कराना चाहिए और व्यापारियों की रोजी- रोटी पर आए संकट को हटाने में उनकी मदद करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्र मोहन तिवारी ने अबू धाबी में जीते 3 पदक:इटावा जिले के रहने वाले हैं, एयर राइफल में देश का मान बढ़ाया
    Next Article
    हरदोई में हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली:अनिल सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment