Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली:अनिल सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी, अस्पताल में भर्ती

    10 hours ago

    1

    0

    हरदोई में पुलिस मुठभेड़ के बाद अनिल सिंह उर्फ नीशू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोनार थाना पुलिस और स्वाट टीम ने बावन कस्बे के पास यह कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्याकांड का संदिग्ध आरोपी सत्यम किसी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में भागने की फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव की टीम ने जगदीश नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख बाइक सवार सत्यम ने भागने का प्रयास किया और टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम के दाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। हत्याकांड से जुड़ी कुछ अहम बातें सामने आई हैं। हत्या के बाद आरोपी के कपड़े खून से सन गए थे। उसने मोहल्ले के एक 12 साल के बच्चे को कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर अपने घर से दूसरे कपड़े मंगवाए थे। इसी बच्चे की गवाही ने केस की दिशा बदल दी। आरोपी ने हत्या से पहले मृतक अनिल सिंह के खाते से 95 हजार रुपये अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराए थे। एक और ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण वह बाकी पैसे नहीं निकाल सका था। हत्या के लिए आरोपी ने विशेष रूप से गन्ना काटने वाला नया फरसा खरीदा था। हमले के दौरान हुई हाथापाई में आरोपी की खुद की भी एक उंगली कट गई थी। जुए का कर्ज इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। आरोपी सत्यम और उसके साथी मृतक अनिल सिंह से जुआ खेलने के लिए उधार पैसे लेते थे। कर्ज बहुत बढ़ जाने के कारण उन्होंने हत्या का रास्ता चुना। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के पास मौजूद सोने के जेवर और बड़ी मात्रा में नकदी भी लूट ली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट को बचाने के लिए व्यापारी सुंदरकांड करेंगे:मेरठ में दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश से सहमे व्यापारी, रक्षा के लिए पूजा-पाठ
    Next Article
    बदलते मौसम का बच्चों पर असर, बीमारी बढ़ी:चाइल्ड ओपीडी में बढ़ें पेशेंट, डॉक्टर बोले- लापरवाही से हो रही दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment