Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टेट बॉक्सर महिला ने व्यक्ति को बेल्टों से पीटा, VIDEO:बागपत में बीच चौराहे कर दी बेल्टों की बौछार, लोग बने रहे तमाशबीन, मौके से फरार

    16 hours ago

    1

    0

    बागपत में स्टेट लेवल की महिला बॉक्सर ने बीच चौराहे व्यक्ति पर बेल्टों की बौछार कर दी। पहले उसकी व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। बात आगे बढ़ती गई इसी बीच महिला ने बेल्ट निकालकर व्यक्ति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे लेकर पुलिस महिला की तलाश कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय वंदना चौक की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और वायरल वीडियो को जांच में शामिल किया है। देखें 2 तस्वीरें… अब जाने पूरा मामला स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला फखरपुर (बागपत) निवासी पारुल है। बताया जा रहा है कि वह स्टेट लेवल की बॉक्सिंग खिलाड़ी रह चुकी है। आखिरी बॉक्सिंग पारुल ने उत्तराखंड में 8 साल पहले की थी। उसके पिता आटा चक्की चलाते है। घर में वह मां के साथ रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय से उसका व्यवहार असामान्य हो गया है। परिवार के गम में वह नशा भी करने लगी है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। 5 साल पहले पारुल को इसके गलत व्यवहार के चलते परिवार ने घर से निकाल दिया था। तभी से यह अत्यधिक नशा करती है। आए दिन लोगों से झगड़ा करती है। उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की चौधरी ने बताया कि एक महिला द्वारा मारपीट की गई है। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन महिला होने के नाते इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहता। यह महिला बॉक्सर और पहलवान रह चुकी है। यह बागपत में राष्ट्रीय वंदना चौक के आसपास ही रहती है, और इसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। बहुत ज्यादा नशा करने के चलते यह आए दिन लोगों के साथ झगड़ा करती है। महिला होने के चलते समाज का कोई भी व्यक्ति इस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने प्रशासन से अपील की कैसे भी महिला का उचित उपचार हो जिससे यह अपने भविष्य को संवार सके और इसका भविष्य उज्जवल हो सके। आए दिन होने वाले झगड़ों से स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। पुलिस बोली- वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना गंभीर है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत ‘21 लाख रुपए के लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।’ यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया है। आशुतोष, रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 प्रमुख मार्गों के लिए ₹9.66 करोड़ की स्वीकृति:जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी ने चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को दी मंजूरी
    Next Article
    ईरान-इजरायल तनाव का असर, एलपीजी आपूर्ति प्रभावित:अब 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर, प्रयागराज में एस्मा लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment