Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सत्य और सत्याग्रह से डरती है मोदी सरकार: केन-बेतवा परियोजना प्रभावित आदिवासियों के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी

    6 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 27 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासियों के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया किशांतिपूर्ण विरोध को पुलिस बल के जरिये दबाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ‘सत्य और सत्याग्रह’ दोनों से डरती है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश के आदिवासी जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल पर इसलिए बैठे हैं, क्योंकि केन-बेतवा परियोजना के लिए उनकी जमीन छीन ली गई, लेकिन उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला और न ही सम्मानजनक पुनर्वास।कांग्रेस नेता ने कहा कि आदिवासी देश के ‘‘पहले मालिक’’ हैं और जल, जंगल तथा जमीन पर सबसे पहला हक उनका है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का सत्याग्रह इसलिए है, क्योंकि उनका यही अधिकार उनसे छीना जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों की मांग केवल इतनी है कि उन्हें गुज़र-बसर के लिए उचित सहारा दिया जाए।उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात सुनने के बजाय भाजपा सरकार उनके शांतिपूर्ण विरोध को भी पुलिस बल के जरिये कुचल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने आदिवासी भाई-बहनों के साथ हैं। उन्हें न्याय दिला कर रहेंगे-मुआवजा और पुनर्वास तो देना ही पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्यप्रदेश में एमएसपी पर शत प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का भोपाल कूच
    Next Article
    तमिलनाडु : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी युवक ने की खुदकुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment