Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुंदर लड़की की फोटो से राजस्थान के युवक को फंसाया:गोरखपुर में दूल्हा-दुल्हन का जयमाल कराया, बंधक बनाकर वसूले रुपए

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शादी का झांसा देकर पैसे वसूलने वाली गैंग पकड़ी गई। चिलुआताल थाने की पुलिस ने शनिवार को 7 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। वहीं दुल्हन और उसकी मुंह बोली बहन फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। गिरोह के सदस्यों ने राजस्थान के युवक को एक सुंदर लड़की फोटो दिखाकर जाल में फंसाया। इसके बाद गोरखपुर बुलाकर उस लड़की से जयमाल भी कराया गया। इसके बाद पुलिस बनकर उसके आरोपियों ने 3.11 लाख रुपये वसूले लिए थे। इस मामले में चिलुआताल थाने में 13 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान चिलुआताल क्षेत्र के उसका गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, कुड़वा के धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, सोनबरसा के रवि चौधरी, मोहरीपुर के मुन्ना जायसवाल, कुड़वा के नवमी शर्मा, गोरखनाथ क्षेत्र के बिलंतपुर खंता की शैला देवी और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी राजू शर्मा के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने करीब 1 लाख 65 हजार रुपये भी बरामद किया है। इसके अलावा कूटरचित पुलिस परिचय पत्र व 2 आधार कार्ड भी मिले हैं। हिस्ट्रीशीटर बनता था इंस्पेक्टर एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शादी का झांसा देकर अंतरराज्यीय लोगों को गोरखपुर बुलाया जाता था। इसके बाद पुलिस बनकर दूल्हे और उनके परिजनों को बंधक बनाकर वसूली की जाती है। इसमें चिलुआताल का हिस्ट्रीशीटर अंकुर खुद इंस्पेक्टर बनता था, जबकि उसके साथ धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा सिपाही और दिवान बनते थे। डरा धमका के बाहर के लोगों से वसूली की जाती थी। दलाल लेकर आया था गोरखपुर एसपी नॉर्थ ने बताया कि राजस्थान के कोटा के मुकेश मीणा अपने भाई ब्रहमोहन मीणा की शादी खोज रहे थे। दलाल राजू शर्मा ने गोरखपुर की एक लड़की की फोटो दिखाकर शादी तय कराई थी। इसके बाद उन्हें दलाल राजू शर्मा 12 मार्च 2026 को गोरखपुर लेकर आया था। चिलुआताल इलाके के हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के घर शैला देवी शादी के लिए एक लड़की को लेकर आई थीं। शैला देवी खुद को दुल्हन की मौसी बताई थीं। यहीं पर उस लड़की से ब्रजमोहन की शादी कराई गई। शादी होते ही अंकुर वहां पुलिस इंस्पेक्टर बनकर पहुंचा। उसके साथ उसके साथी सिपाही बनकर पहुंचे थे। उन्होंने ब्रजमोहन मीणा को पकड़ लिया। इसके बाद पूरे परिवार को धमकाते हुए बंधक बना लिया। अंकुर बोला कि फर्जी शादी करते हो, तुम्हें जेल भिजवाएंगे। डरा धमका कर उनसे पैसे की डिमांड की। इसी बीच ब्रजमोहन ने कोटा फोन मिलाकर अपनी पत्नी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसे भेजो, हम लोगों को बंधक बनाया गया है। इस तरह आरोपियों ने मिलकर रुपये वसूल लिए। एसपी नार्थ ने बताया कि 7 आरोपियों को पकड़ने के बाद उनके पास से 1 लाख 65 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश चल रही है। सभी आरोपी गिरोह बनाकर शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह, शैलेंद्र कुमार, चंदन नारायन, विनय कुमार सिंह, राक जायसवाल, विकास यादव, अमरजीत यादव, गुलफाम यादव, सत्येंद्र चौहान, सोनू कुमार, शिव शंकर, रेखा मौर्या, छाया पांडेय शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होगा:तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन
    Next Article
    प्रयागराज के होटल अवध इन में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment