Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर को मिले नए सीएमओ डॉ. संजय दोहरे:लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता थे, डेढ़ माह बाद खत्म हुई प्रभारी व्यवस्था

    5 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के स्वास्थ्य विभाग को डेढ़ महीने बाद स्थायी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने डॉ. संजय कुमार दोहरे को सिद्धार्थनगर का नया सीएमओ नियुक्त किया है। चिकित्सा अनुभाग-2 द्वारा 10 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. दोहरे को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। डॉ. संजय कुमार दोहरे इससे पहले लखनऊ स्थित वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे। वह प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी हैं। उनके पास लंबा प्रशासनिक और चिकित्सकीय अनुभव है, जिसके आधार पर उन्हें सिद्धार्थनगर जैसे सीमावर्ती जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद 30 जून 2026 को तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिक्त हो गया था। नियमित अधिकारी की तैनाती न होने के कारण, शासन ने 1 जुलाई 2026 से जिले में तैनात लेवल-4 चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी का दायित्व सौंपा था। लगभग डेढ़ महीने तक जिले का स्वास्थ्य विभाग प्रभारी व्यवस्था के तहत संचालित होता रहा। अब डॉ. संजय कुमार दोहरे की नियुक्ति के साथ ही यह अस्थायी व्यवस्था समाप्त हो गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को स्थायी नेतृत्व मिल सकेगा। नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। नए सीएमओ के समक्ष संचारी रोगों की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, टीकाकरण अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आयुष्मान भारत योजना, अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जैसी प्रमुख चुनौतियां होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्यन सिंह बने RLD खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव:मेरठ में बोले- ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर मंच दिलाना प्राथमिकता
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में छत के रास्ते घर में घुसे चोर:8 लाख के जेवर-नकदी लेकर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment