Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्यन सिंह बने RLD खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव:मेरठ में बोले- ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर मंच दिलाना प्राथमिकता

    6 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने संगठन का विस्तार करते हुए मेरठ के गंगानगर निवासी आर्यन सिंह को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त प्रदेश सचिव आर्यन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह, खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। खिलाड़ियों और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर आर्यन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से निकलकर युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, उचित मंच और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से खिलाड़ियों और युवाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन और सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और खेल प्रतिभाओं को संगठन से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास आर्यन सिंह ने कहा कि चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और ग्रामीण समाज के हितों को लेकर लगातार काम कर रहा है। खेल और युवा शक्ति देश की प्रगति की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ऐसे में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ के शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़:सावन में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर को मिले नए सीएमओ डॉ. संजय दोहरे:लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता थे, डेढ़ माह बाद खत्म हुई प्रभारी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment