Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 10 वर्षीय बालक ने की आत्महत्या:खेसरहा थाना क्षेत्र में दुपट्टे से लगाया फंदा, मां खेत गई थी

    3 hours ago

    1

    0

    खेसरहा थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिवेश पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। दिवेश की मां कमला देवी खेत में सरसों तोड़ने गई हुई थीं। जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने बच्चे को घर के अंदर पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बताया गया है कि घटना के समय दिवेश की बहन अंशिका घर पर खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य, बड़े भाई दीपक और पिता गुवाहाटी में मजदूरी करने गए हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुर्थिया पुलिस चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, बच्चे द्वारा फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, VIDEO वायरल:गोरखपुर में रील बना रहे टार्जन को पुलिस ने पकड़ा, बाइक सीज
    Next Article
    3800 से अधिक युवाओं ने लिए मुख्यमंत्री युवा लोन:आजमगढ़ में लगातार बड़ी संख्या में रोजगार के सेक्टर में युवा बढ़ रहे हैं आगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment