Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, VIDEO वायरल:गोरखपुर में रील बना रहे टार्जन को पुलिस ने पकड़ा, बाइक सीज

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के दो युवकों ने बुलेट पर स्टटबाजी करते हुए एक वीडियो बनाई। बीच सड़क पर बाइक चला रहा युवक शर्ट उतार कर बाइसेप और सिक्स पैक दिखाते चल रहा था। और खुद को बार-बार टार्जन बता रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने रिपोस्ट करते हुए गोरखपुर पुलिस को टैग भी किया। जिसके बाद संज्ञान लेते हुए पीपीगंज पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर दिया। साथ ही बुलेट को सीज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वीडियो पीपीगंज का बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। खुद को टार्जन बताने वाले युवक को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया। वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे। साथ ही उसे टार्जन कहकर बुला रहे हैं। दोपहर से वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने सोशल मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग किया। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही की वजह से ही सड़क पर हादसे होते हैं और मासूम लोगों की जान चली जाती है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चिलुआताल इलाके के ताजडीह गांव के दीपू दुबे और पीपीगंज इलाके के राजाबारी गांव निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ कार्यवाही की और बाइक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि बाइक को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिटाई से पत्नी के नाक की हड्डी टूटी:पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसने पीटा, ADCP बोलीं- FIR में देरी पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 10 वर्षीय बालक ने की आत्महत्या:खेसरहा थाना क्षेत्र में दुपट्टे से लगाया फंदा, मां खेत गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment