Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में आज काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे शिक्षामित्र:लंबित मांगों को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, नियमितीकरण समेत कई मांगें उठेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय आह्वान पर सिद्धार्थनगर के शिक्षामित्र शनिवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। शिक्षामित्र विद्यालयों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि प्रदेशभर में शिक्षामित्र एक साथ विरोध दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के चलते प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर यह सांकेतिक आंदोलन किया जा रहा है। इन मांगों को लेकर देंगे ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन में विभागीय टीईटी आयोजित कराने, शिक्षामित्रों की सेवा आयु 62 वर्ष करने, मूल विद्यालय में वापसी, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का समायोजन, सभी शिक्षामित्रों का नियमितीकरण और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग शामिल है। इसके अलावा अन्य लंबित मांगों के स्थायी समाधान की भी मांग की जाएगी। आंदोलन तेज करने की चेतावनी संघ का कहना है कि शिक्षामित्र लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य अब भी अनिश्चित बना हुआ है। यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। शनिवार को जिले के सभी विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों के कलेक्ट्रेट पहुंचने की संभावना है। प्रदर्शन के बाद वे शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में साइबर अपराध के खिलाफ एसीपी सख्त:घाटमपुर के 34 म्यूल खाते पुलिस की रडार पर, खुद की निगरानी में करा रहे जांच
    Next Article
    मौत को मात देकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, VIDEO:शामली में बस की छत पर, खिड़कियों से लटककर सफर करने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment