Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में अंतरराष्ट्रीय शातिर चोर गिरफ्तार:बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा, लंबे समय से तलाश थी

    17 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में हुई कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर अंतरराष्ट्रीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई 12 मार्च, गुरुवार को हुई चोरी की वारदातों के संबंध में की गई। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह और उनकी टीम ने अभियान चलाकर आरोपी को थाना क्षेत्र के सिसवा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गोरख धोबी पुत्र स्वर्गीय गोपाल धोबी के रूप में हुई है। वह नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-02 सेवरा का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से सीमा क्षेत्र में सक्रिय था और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी के बाद वह वाहनों को ठिकाने लगाने की कोशिश करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनमें शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर और ढेबरुआ थाना क्षेत्रों में दर्ज मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तारी के बाद बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े इलाके का रहने वाला है। वारदात के बाद वह आसानी से सीमा पार कर निकल जाता था, जिसके कारण लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार यादव तथा आरक्षी प्रभाकर यादव और धर्मनाथ यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दो परिवारों के बीच हिंसक टकराव:लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, युवक गंभीर
    Next Article
    अमरोहा में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार:तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पिता ने एसपी से गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment