Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में महिला आरक्षण को लेकर जनसैलाब उमड़ा:हजारों महिलाओं ने पूतना दहन कर विरोध जताया, बोली- 33% आरक्षण लागू करो

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में गुरुवार को महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बीएसए ग्राउंड से नगर पालिका परिषद तक विशाल “जन आक्रोश रैली” निकाली गई। इसमें हजारों महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया, जिससे जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया। सुबह से ही बीएसए ग्राउंड पर महिलाओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आई महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपने अधिकारों की मांग कर रही थीं। “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “महिला अधिकार हमारा अधिकार” और “33% आरक्षण लागू करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देखें, 2 तस्वीरें… रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं की भागीदारी ने इस आंदोलन की व्यापकता को दर्शाया। रैली के समापन पर महिलाओं ने प्रतीकात्मक रूप से “पूतना दहन” कर विरोध जताया। उनका कहना था कि यह दहन उन ताकतों के खिलाफ है, जो वर्षों से महिलाओं के अधिकारों को दबाने का प्रयास करती रही हैं। इस दौरान नारों की गूंज दूर तक सुनाई देती रही। सभा को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में “नारी शक्ति वंदन” जैसे विधेयक ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने बताया कि इसे पारित कराने के लिए लोकसभा में विशेष सत्र बुलाया गया था, लेकिन कुछ विपक्षी दलों के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक का सवाल नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और भागीदारी का मुद्दा है। सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। रैली के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया गया, जिससे आमजन को कम से कम परेशानी हो। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, नौगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, राजेंद्र पांडे, सच्चिदानंद पांडे, जयवर्धन तिवारी, सभासद दिलीप सिंह, उसका नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल, शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं। रैली के अंत में महिलाओं ने एक स्वर में सरकार से 33 प्रतिशत आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग की। यह आयोजन न केवल सिद्धार्थनगर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मजबूत संदेश बनकर उभरा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं और उन्हें पाने के लिए संगठित होकर आवाज बुलंद कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    U P बोर्ड 12th का रिजल्ट:पिछले वर्ष छात्राओं का रहा था दबदबा,इस बार टॉप 3 में 2 छात्राएं
    Next Article
    आर्दिजा–आरोही 10वीं में लखनऊ टॉपर, 96.17% नंबर मिले:बोलीं– 6-7 घंटे रेगुलर पढ़ाई की, न्यूरोलॉजिस्ट बनना है; जिले में 92.90% बच्चे पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment