Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में तालाब किनारे मिला शव:पैरों में मिले चोट के निशान, पुलिस ने डूबने की आशंका जताई

    10 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के टेकनार गांव के पास बुधवार सुबह एक तालाब किनारे 65 वर्षीय पुजारी का शव मिला। मृतक की पहचान जोगिया थाना क्षेत्र के महादेवा नानकार निवासी समुझ के पुत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे 8 तारीख से उनकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे रामौतार के अनुसार, उनके पिता 8 तारीख को घर से निकले थे और संभवतः अपनी बेटी पलीता देवी के घर कर्मा गांव जा रहे थे। बेटी का घर उसी रास्ते पर पड़ता है जहां तालाब किनारे शव मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि रास्ते में शौच के लिए रुकते समय वे असंतुलित होकर गड्ढे या तालाब में गिर गए होंगे। मृतक के चार बेटे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे डूबने से हुई मौत मान रही है। हालांकि, घटनास्थल के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। शव पर केवल अंडरवियर मिला, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि यदि यह सामान्य डूबने की घटना थी तो बाकी कपड़े कहां गए। इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है। सबसे ज्यादा चर्चा मृतक के दोनों पैरों पर मिले गहरे घावों को लेकर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरों से खून निकलता दिखाई दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि घाव पानी में रहने वाली जोंकों के कारण भी हो सकते हैं और मामला डूबने का प्रतीत होता है। हालांकि, स्थानीय लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या जोंक इतने गहरे और स्पष्ट जख्म कर सकती हैं। दोनों पैरों पर एक साथ गंभीर घाव मिलना संदेह को और बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक ओर परिजन इसे हादसा मान रहे हैं, तो दूसरी ओर हालात किसी और कहानी की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन:शिक्षा राज्यमंत्री के बयान के विरोध में पुतला फूंका, टीईटी अनिवार्यता पर नाराजगी
    Next Article
    उद्योग बंधु बैठक में 8 विभागों की प्रगति खराब:सीडीओ ने समय-सीमा में निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment