Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उद्योग बंधु बैठक में 8 विभागों की प्रगति खराब:सीडीओ ने समय-सीमा में निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में बुधवार को राइफल क्लब में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु/व्यापार बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन की बैठक हुई। इस दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा में श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एमएसएमई, कृषि विभाग, रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और यूपीपीसीएल सहित आठ विभागों की प्रगति खराब पाई गई। सीडीओ ने संबंधित विभागों को सभी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में एकल मेज व्यवस्था के तहत कॉमन एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया गया। कृषि विभाग में समय-सीमा के बाद भी एक प्रकरण लंबित मिलने पर जिला कृषि अधिकारी को दो दिन के भीतर इसे निपटाने का आदेश दिया गया। सभी विभागों को पोर्टल पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। उद्यमी बशिष्ठ सिंह यादव ने विद्युत बिल में दर्शाए गए बकाया और सरचार्ज को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता ने सरचार्ज को नियमसम्मत बताया, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल को भेजकर समाधान कराने का निर्देश दिया। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के संबंध में भी चर्चा हुई। जल निगम (शहरी) ने बताया कि शेष 30 मीटर सड़क का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में तालाब किनारे मिला शव:पैरों में मिले चोट के निशान, पुलिस ने डूबने की आशंका जताई
    Next Article
    यूपी बजट जनता के साथ धोखा- कांग्रेस जिलाध्यक्ष:वित्तीय योजना किसानों और छात्रों की उम्मीदों पर खरी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment