Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन:रिलीज होने पर सिनेमाघरों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी

    3 hours ago

    1

    0

    फिल्म 'यादव लव स्टोरी' के विरोध में बुधवार, 25 फरवरी को जिला मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर यादव समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान "यादव लव स्टोरी बंद करो" और "समाज का अपमान नहीं सहेंगे" जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म रिलीज हुई या जिले के किसी भी सिनेमा हॉल में प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया, तो यादव समाज व्यापक आंदोलन करेगा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने यहां तक कहा कि जो भी सिनेमा हॉल इस फिल्म को चलाएगा, वहां यादव समाज बुलडोजर चलाने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। साड़ी तिराहे पर सुबह से ही यादव समाज के लोग झंडे, बैनर और साउंड सिस्टम के साथ जुटने लगे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि यह फिल्म समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास करती है। उन्होंने विशेष रूप से फिल्म में दिखाए गए प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताई और इसे समाज को बदनाम करने की साजिश बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यादव समाज हमेशा सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है, लेकिन फिल्म के माध्यम से उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल सिद्धार्थनगर तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार ने समय रहते फिल्म पर रोक नहीं लगाई, तो पूरे प्रदेश में यादव समाज के लोग एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। समाज ने अपने सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता न करने की बात कही। इससे पहले भी सोमवार को यादव समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से समाज में नाराजगी और बढ़ गई, जिसका असर बुधवार को साड़ी तिराहे पर हुए उग्र प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों के तेवर बेहद आक्रामक थे और उन्होंने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के साथ ही फिल्म निर्माताओं के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाए। साड़ी तिराहे पर हुए इस प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यादव समाज इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अब सबकी नजर प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है, कि समाज की इस चेतावनी के बाद क्या निर्णय लिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 साल के मासूम को उठाकर अपने बराबर से पटका...CCTV:रो भी नहीं पाया बच्चा, नमाज पढ़कर दूसरे बच्चों संग खेल रहा था
    Next Article
    अमेठी में शराब की दुकान से 12 बोतल शराब चोरी:35 हजार नकद और CCTV DVR भी गायब, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment