Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साध्वी हर्षा ने शंकराचार्य को 'दोगला', 'तथाकथित संत' बताया:अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई संतों पर भड़कीं; बोलीं- अंजलि अरोड़ा की मां सीता किरदार पर चुप्पी क्यों?

    1 day ago

    1

    0

    मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि ने वीडियो जारी कर शंकराचार्य और संतों को तथाकथित संत, समाज का ठेकेदार और दोगला बताया। वीडियो में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, महाराज अलीनानंद, निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप, महामंडलेश्वर मां योग योगेश्वरी और आचार्य तन्मय वेद के दातार की तस्वीरें भी लगाईं। हर्षा ने वीडियो जारी कर कहा- जिन संतों ने उनके हर कदम पर अपमान किया। मेरे मंच संचालन और एंकरिंग पर सवाल उठाए। उन्हें सनातन धर्म को बदनाम करने वाला बताया। मुझे 'नचनिया' और 'पाखंडी' तक कहा। वही संत अब अंजलि अरोड़ा के मां सीता की भूमिका निभाने पर चुप हैं। यह दोगलापन नहीं है तो क्या है, क्या संतों ने जमीर बेच दिया है? हर्षा बोलीं- मेरे लिए अलग कसौटी क्यों? हर्षा ने अंजलि अरोड़ा के पुराने डांस वीडियो और सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि संतों की आपत्ति उनके मंच संचालन को लेकर थी या किसी और वजह से। शायद कुछ संत खुद लाइमलाइट में रहना चाहते थे, इसलिए उन्हें मंच पर काम करने से आपत्ति थी। हर्षा ने कहा- जवाब मांगने की हकदार हूं वीडियो में हर्षा ने कहा- उन्होंने किसी के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई शुरू नहीं की है, लेकिन जिस तरह उन्हें लगातार निशाना बनाया गया। उसके बाद सवाल पूछना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा, क्या मैं जान सकती हूं कि यह दोगलापन उस लड़की के साथ ही क्यों, जिसका ऐसा कोई अतीत ही नहीं था? इसका जवाब कोई मांगे न मांगे, लेकिन मैं पूरी तरह मांगने की हकदार हूं। अंजलि आरोड़ा ने ट्रोलिंग पर क्या कहा था अंजलि अरोड़ा ने फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की' में माता सीता की भूमिका निभाई है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई। अंजलि अरोड़ा की सीता की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठे थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि ने कहा था कि उन्हें ट्रोलिंग से दुख नहीं हुआ। लोगों को किसी कलाकार को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है। दर्शकों को फिल्म देखते समय उनके निजी जीवन और पर्दे पर निभाए गए किरदार को अलग रखना चाहिए। अंजलि ने अपने पुराने डांस वीडियो को लेकर कहा था कि डांस करना कोई ऐसी बात नहीं है जिस पर उन्हें शर्म हो। उन्होंने कहा कि वह डांस को अपना शौक मानती हैं। हर कलाकार को अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलता है। ………………………………… यह खबरें भी पढ़ें… 1. साध्वी हर्षानंद बोलीं- आश्रमों में मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं संत “जिन संतों को मैंने देखा है, वे पार्लर खुद आश्रम में बुला लेते हैं। मैनिक्योर-पेडिक्योर करा रहे हैं। मैं वो सब नहीं कराती हूं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि हम जहां पर लक्ष्मी जी को पूजते हैं, कृष्ण जी को, नारायण को पूजते हैं, जो इतने सुंदर तरीके से रहते हैं तो उनकी पूजा करने वाला या उनको मानने वाला, वो क्यों नहीं सुंदर रहने का अधिकारी है?” पढ़ें पूरी खबर… 2. हर्षानंद गिरि बोलीं- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रम में न रहने संबंधी बयान से यू-टर्न ले लिया है। अब उन्होंने कहा है- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मेरा उद्देश्य किसी आश्रम या संत समाज पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाना था। पढें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो में बैठकर शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत:ऑटो से उतरकर फैंस का अभिवादन किया; 'धर्मन' फिल्म की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे
    Next Article
    फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment