Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा

    14 hours ago

    1

    0

    भारत ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भारत ने कहा कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले ये हमले "पूरी तरह से अस्वीकार्य" हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। इसे भी पढ़ें: मोदी मॉडल पर चुनाव लड़ने चले थे ट्रंप, 9 सर्वे में जनता ने किया रिजेक्ट, अब 2 साल कठपुतली बनकर रहेंगे!उम्मीद है कि शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगीविदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 21 अक्टूबर को दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं। दुर्भाग्य से, इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय घायल हो गया। दम्मम हवाई अड्डे पर हुए हमले में दुर्भाग्य से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय नागरिक घायल हो गया।इसे भी पढ़ें: अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ये कर दो...गूगल के CEO से ट्रंप ने की ऐसी डिमांड, सुनते ही सुंदर पिचाई बोले- बिल्कुल नहींविदेश मंत्रालय ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्रालय ने कहा हम पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा। भारत ने इस बात को भी दोहराया कि आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं, ताकि वे अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकें। हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा
    Next Article
    अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ये कर दो...गूगल के CEO से ट्रंप ने की ऐसी डिमांड, सुनते ही सुंदर पिचाई बोले- बिल्कुल नहीं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment