Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत:सीतापुर में शादी समारोह से लौटते समय ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, वाहन जब्त

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में देर रात सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीनों एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अंगरासी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, हादसे में ग्राम अर्थाना थाना रामकोट निवासी 30 वर्षीय हिमांशु पांडे और उनकी मां 50 वर्षीय रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार 45 वर्षीय सुनीता बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सीतापुर-गोला मार्ग पर अंगरासी मोड़ के पास हुआ, जहां ट्रक (नंबर UP31AT5985) और मोटरसाइकिल (नंबर UP34BN0267) की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, तीनों एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक ताहिर खान को पसंद नहीं किया:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार ओम प्रकाश पांडेय; बसपा से डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी
    Next Article
    ​प्रयागराज नगर निगम बजट बैठक में हंगामा:सड़कों के लिए 125 करोड़ आवंटित, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एक हफ्ते में बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment