Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 1 अप्रैल से खुलने की उम्मीद:उन्नाव में 45 मिनट में सफर पूरा कर सकेंगे वाहन सवार

    5 hours ago

    1

    0

    बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 1 अप्रैल से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा इसका फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ से कानपुर की दूरी महज 35 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी। लगभग 62.7 किलोमीटर लंबा यह छह लेन एक्सप्रेसवे 5 जनवरी 2022 को बनना शुरू हुआ था। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से सीधे कानपुर को जोड़ेगा। वर्तमान में लखनऊ से कानपुर पहुंचने में ट्रैफिक जाम के कारण दो से ढाई घंटे का समय लगता है। यह नया एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए यात्रा को तेज, सुगम और सुरक्षित बनाएगा। एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) गौतम विशाल ने बताया कि परियोजना को दो चरणों में पूरा किया गया है। पहले चरण में स्कूटर इंडिया से बनी तक 18 किलोमीटर लंबा मार्ग तैयार हुआ है, जिसका 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में बनी से शुक्लागंज तक 45 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगभग 3600 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें चार बड़े पुल, 25 छोटे पुल, चार फ्लाईओवर, 11 पैदल अंडरपास और 13 हल्के वाहनों के अंडरपास शामिल हैं। एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है, जिससे यात्रा के समय में लगभग 60 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है। यह एक्सप्रेसवे उन्नाव क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे और रिंग रोड से भी जुड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके परिणामस्वरूप औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और दैनिक आवागमन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि मार्च के अंत तक सभी शेष कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। 1 अप्रैल से औपचारिक रूप से आवागमन शुरू होने के साथ ही लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के गौरा विधायक ने विधानसभा में उठाए कई मुद्दे:छपिया मंदिर को अयोध्या धाम से सिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ने की मांग
    Next Article
    सड़क से निकली 10 फीट ऊंची पानी की धार, VIDEO:शाहजहांपुर में सीवर लाइन का पाइप फटने की आशंका, आए दिन लीक हो रहे पाइप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment