Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ में अनियंत्रित ट्रैक्टर-मिक्सर मशीन पलटी, एक की मौत:लेंटर डालने जा रहे थे मजदूर, लालपुर बंबा के पास हुआ हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव चौकी अंतर्गत बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर पर मिक्सर मशीन लादकर लेंटर डालने के लिए मजदूर गांव जा रहे थे। साढ़ थाना क्षेत्र के सतरहुली गांव निवासी जंगलाल पासवान का पुत्र सत्यनारायण (35) अपने साथियों सिपाही लाल और सुनील पासवान के साथ ट्रैक्टर में बैठकर गांव छांजा रायपुर जा रहा था। ट्रैक्टर पर निर्माण कार्य के लिए मिक्सर मशीन भी लगी हुई थी। जैसे ही वाहन लालपुर बंबा चौराहा के आगे पहुंचा, अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और मिक्सर मशीन समेत पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यनारायण की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सत्यनारायण ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही साढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद:सोनभद्र में कोर्ट ने डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना
    Next Article
    बलिया के बांसडीह में ट्रैक्टर पलटने से मासूम की मौत:चाचा के साथ जा रहा था खेत, रास्ते में हुई दर्दनाक दुर्घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment