Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे:वीडियो हुआ वायरल, एक पक्ष ने थाने पहुंचकर दी तहरीर

    21 hours ago

    1

    0

    साढ़ थाना क्षेत्र के जसरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं लाठी-डंडे चलाती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जसरा गांव निवासी रामऔतार की पत्नी उर्मिला ने साढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे शुभम ने गांव के ही रमेश की बेटी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद शुभम करीब चार महीने तक पत्नी के साथ बाहर रहा और हाल ही में घर लौटा था। इसी बात को लेकर लड़की के भाई संजय पासवान अपने चाचा कल्लू और रामप्रकाश पासवान के साथ घर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। उर्मिला के अनुसार, विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड एग्जाम:प्रदेश भर में दूसरे दिन 27052 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
    Next Article
    ललितपुर में ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर:बच्ची सहित सात घायल, एक की हालत गंभीर; झांसी रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment