Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड एग्जाम:प्रदेश भर में दूसरे दिन 27052 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

    22 hours ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद्,उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं प्रदेश भर में कड़ी निगरानी के बीच जारी हैं। गुरुवार को आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई। हालांकि प्रशासन ने आजमगढ़ जनपद में एक परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय और इण्टरमीडिएट के काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प एवं व्यावसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में हाईस्कूल के सिलाई और इण्टरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं प्रयागराज में प्रथम पाली 150 केंद्रों पर और द्वितीय पाली 311 केंद्रों पर संचालित हुई। हाईस्कूल के कंप्यूटर में 4180 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4080 उपस्थित रहे। जबकि सिलाई में 113 में से 106 परीक्षार्थी शामिल हुए। साथ ही ​इण्टरमीडिएट की व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें 654 में से 608 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें सर्वाधिक 13333 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 12425 ने परीक्षा दी। ​उपस्थिति के आंकड़े प्रदेश भर में परीक्षा के लिए कुल 488570 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 461518 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 27052 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली शिफ्ट में कुल 96296 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 91530 उपस्थित और 4766 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी शिफ्ट में कुल 392274 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 369988 उपस्थित और 22286 अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी और कार्रवाई ​परीक्षा के दौरान शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। आजमगढ़ जनपद में इण्टरमीडिएट का एक छात्र अनुचित साधन (नकल) का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। इसी के साथ अब तक नकल में पकड़े गए कुल परीक्षार्थियों की संख्या 04 हो गई है। किसी भी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक या प्रबंधक के खिलाफ कोई नई प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं हुई है। अब तक कुल 06 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। प्रदेश के किसी भी जनपद से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की स्टूति प्रजापति ने अंतर-महाविद्यालय कराटे में गोल्ड जीता:अब भारत अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी
    Next Article
    साढ़ में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे:वीडियो हुआ वायरल, एक पक्ष ने थाने पहुंचकर दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment