Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा:जेल भेजा, रिश्ते में पारिवारिक चाचा लगता है आरोपी

    3 hours ago

    1

    0

    साढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को साढ़ के दरगाही लाल नगर पुल के पास से पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि घटना बीते 7 मार्च की है। आरोपी आशीष, जो किशोरी का पारिवारिक रिश्ते में चाचा लगता है, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दरगाही लाल नगर पुल के पास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायाल में पेशकर जेल भेजा गया है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न:दहेज के लिए मारपीट, ससुर पर अश्लील हरकत करने का आरोप; 6 पर FIR
    Next Article
    कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment