Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न:दहेज के लिए मारपीट, ससुर पर अश्लील हरकत करने का आरोप; 6 पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, अश्लील हरकतें की गईं और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरसान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 मई 2019 को राजस्थान के भरतपुर निवासी एक युवक से हुई थी। उसके पिता ने शादी में करीब चार लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, देवर, जेठ और ननद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति घरवालों के कहने पर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। ससुराल पक्ष के लोग उससे कहते थे कि वह अपने मायके से एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये लेकर आए, अन्यथा उसका जीना मुश्किल कर देंगे। शादी के बाद पीड़िता ने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ और शराब के नशे में मारपीट करना उसकी रोज की बात बन गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसका पति घर पर नहीं होता था, तो उसका ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। कई बार उसने जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पति और ननदोई को दी, तो उसे बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई कि यह बात किसी को न बताए। पुलिस कर रही मामले की जांच पीड़िता के अनुसार जुलाई 2024 में ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मिलकर उसे उसके तीनों बच्चों सहित केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता और उसके पिता ने कई बार ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दहेज की मांग पूरी किए बिना उसे रखने से इनकार कर दिया गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद:देवरिया में अश्लील वीडियो प्रसारित और दुष्कर्म का था आरोप
    Next Article
    साढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा:जेल भेजा, रिश्ते में पारिवारिक चाचा लगता है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment