Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर कोलिन इंग्राम ने संन्यास लिया:IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले; टी-20 में ओवरऑल 9 हजार से ज्यादा रन बनाए

    14 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर कोलिन इंग्राम ने प्रोफेशनल क्रिकट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इंग्राम ने मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप सीजन में ग्लेमोर्गन के लिए आखिरी मैच खेला। इस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 628 रन बनाए। इंग्राम IPL में दिल्ली कैपिटिल्स के लिए 15 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने ओवरऑल 378 टी-20 मैचों में 9,017 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.50 रहा। इंग्राम अब कोचिंग शुरु करेंगे इंग्राम ने अपने पोस्ट में कहा- ‘20 साल से ज्यादा समय तक इस खेल का हिस्सा रहा।अब इसससे विदा होने का समय आ गया है। 41 मेरी जर्सी नंबर रही, जो मेरे लिए सपनों का प्रतीक है। अब 41 की उम्र में उस सपने को जीकर क्रिकेट से दूर हो रहा हूं।’ कोलिन ने अपने फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए कहा- ‘अब मेरे करियर का अगला अध्याय बाउंड्री के बाहर शुरू होगा। मैं कोचिंग के जरिए क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा।’ साउथ अफ्रीका के लिए 40 मैच खेले इंग्राम ने 2004-05 सीजन में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। अक्टूबर 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें साउथ अफ्रीका की टीम में जगह मिली। उन्होंने 2010 से 2013 के बीच टीम के लिए 31 वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले। वनडे में इंग्राम ने 31 मैचों में 843 रन बनाए। उनका औसत 32.42 रहा। वहीं 9 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 210 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 129.62 रहा। IPL में दिल्ली के लिए 205 रन बनाए इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग होने के बाद इंग्राम ने फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में लंबा करियर बनाया। उन्होंने IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 15 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 113.89 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए। 47 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग, ILT20, कैरेबियन प्रीमियर लीग, द हंड्रेड, पाकिस्तान सुपर लीग और SA20 समेत कई लीग में हिस्सा लिया। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड:भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता; श्रीलंका को 147 रन से हराया भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स- पीटी उषा ने आवास मॉडल पर सवाल उठाया:कहा- ज्यादातर देशों ने इसका विरोध किया था, हम विलेज सिस्टम चाहते थे
    Next Article
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज:फातिमा सना ने 45 रन बनाए, उम्म-ए-हानी ने 3 विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment