Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी में मृत सीतापुर के युवक का शव भारत आएगा:25 मार्च को फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेगा, परिजन करेंगे अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके के ग्राम बघाईन के रहने वाले युवक रवि गोपाल की सऊदी अरब में हुई मौत के मामले में अब परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद मृतक का शव भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और 25 मार्च को सुबह 7:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर शव पहुंचने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, रवि गोपाल की 18 मार्च को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री पर हुए मिसाइल हमले में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही परिजन गहरे सदमे में थे और लगातार सरकार व प्रशासन से शव को भारत लाने की मांग कर रहे थे। परिवार की गुहार पर सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय दूतावास से संपर्क किया और आवश्यक रिपोर्ट भेजी। जिलाधिकारी की पहल के बाद भारतीय दूतावास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट मिलने के बाद दूतावास ने शव को भारत भेजने के लिए रविवार देर शाम अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया, जिससे प्रक्रिया में तेजी आई। अब रवि का शव रियाद से फ्लाइट संख्या 333 के माध्यम से लखनऊ लाया जाएगा। प्रशासन द्वारा मिली इस मदद से परिजनों को बड़ी राहत मिली है। लंबे इंतजार के बाद अब परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने घर पर कर सकेगा। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और भारतीय दूतावास की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 25 साल की महिला ने लगाई फांसी:5 साल का बेटा बाहर रोता रहा, पति सऊदी अरब में करता है नौकरी
    Next Article
    चैत्र नवरात्र का छठा दिन, जालौन में उमड़ा आस्था का:प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, विशेष पूजा-अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment