Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोवा-रिग्पा अस्पताल का PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण:वाराणसी में है प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल जहां जड़ी-बूटियों से होता है इलाज

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को 2 दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियाेजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पहले सोवा-रिग्पा अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, हालांकि वह इस अस्पताल का वर्चुअल मोड में ही उद्घाटन करेंगे। 45 बेड वाले इस अस्पताल की खास बात यह है कि यहां आने वाले मरीजों को इलाज जड़ी बूटियों से बनी औषधियों से किया जाता है। यह जड़ी बूटी अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र से आती हैं। यहां 5 OPD प्रतिदिन चल रही है जिसमें जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग विभाग, मनोचिकित्सा विभाग व बाल रोग विभाग की ओपीडी शामिल है। प्रतिदिन यहां औसतन 250 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। तिब्बत संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा बताती हैं कि संस्थान की फार्मेसी में ही दवाईयां तैयार की जाती हैं। 25 रुपये का बनता है मरीजों का पर्चा इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को पहले 25 रुपये का पंजीकरण कराना होता है। इस नवनिर्मित अस्पताल को 45 बेड का बनाया गया है। माइनर ओटी की भी व्यवस्था की गई है। सोवा रिग्पा चिकित्सा पद्धति करीब 5 हजार वर्ष पुरानी है। सोवा का अर्थ है अस्वस्थ शरीर को ठीक करना और रिग्पा का अर्थ विज्ञान यानी स्वास्थ्य का विशेष ज्ञान। यानी इसका अर्थ स्वास्थ्य विज्ञान है। इस चिकित्सालय में जड़ी बूटियों से ही दवाईयां तैयार कराई जाती है और यह मरीजों को कम से कम दामों पर दिया जा रहा है। 33 साल पहले एक कमरे से शुरू हुआ था अस्पताल करीब 25 सालों से यहां कार्य कर रहे डॉ. एके राय बताते हैं कि वाराणसी के सारनाथ में वर्ष 1993 में एक छोटे से कमरे में सोवा रिग्पा चिकित्सालय की शुरूआत हुई थी। लेकिन आज मेडिकल कालेज व अस्पताल के रूप में तैयार है। वर्ष 1996 में यहां कोर्स बनाया गया और शैक्षणिक कार्य शुरू हो गया था। वर्ष 2001 में संस्थान को मान्यता मिल गई थी। 2008 में संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर की 2 दिवसीय संगोष्ठी पहली बार आयोजित किया। लगातार प्रयासों क बाद वर्ष 2010 में सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद इसे अलग चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता दी। 2020 में संस्कृति मंत्रालय ने सोवा रिग्पा अस्पताल बनाने के लिए बजट दिया। कोविड के चलते इसे तैयार होने में देरी भी हो गई। पहला अस्पताल जहां से निकले आठ MD डॉक्टर वाराणसी का सोवा रिग्पा चिकित्सा संस्थान इकलौता संस्था है जहां से पहली बार वर्ष 2012 में एमडी करने वाली बैच निकली है। पांच स्टूडेंट पीएचडी भी कर रहे हैं जो जल्द ही पूरा होने वाला है। यहां पर तीन स्थायी टीचर हैं, जिसमें एक पद खाली है। 11 टीचर व चार मेडिकल आफिसर संविदा पर हैं। थेरेपी सहायक, फार्मासिस्ट सभी संविदा पर है। मैनपावर की कमी होने के चलते यहां अभी असुविधाएं हो रही है। यहां NEET के जरिए BSRMS में एडमिशन होता है। हर साल 15 सीटों पर एडमिशन होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भीषण गर्मी, पारा 41°C:28 से 30 अप्रैल तक आंधी-बूंदाबांदी के आसार, हीट वेव को लेकर अलर्ट
    Next Article
    थॉमस कप क्वार्टर फाइनल में भारत:ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया, विमेंस टीम का ग्रुप स्टेज में खत्म हुआ अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment