Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थॉमस कप क्वार्टर फाइनल में भारत:ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया, विमेंस टीम का ग्रुप स्टेज में खत्म हुआ अभियान

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिलाओं का उबर कप अभियान सोमवार, 27 अप्रैल को समाप्त हो गया। भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया सोमवार को डेनमार्क के होर्सेंस में ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। अब बुधवार को भारत का सामना टॉप सीड चीन से होगा, जिससे ग्रुप-ए की टॉप टीम तय होगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने दिलाई शुरुआती बढ़त मैच की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की। पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत का खाता खोला। दूसरे सिंगल्स में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 किया। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पक्की की जीत भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त दिलाई। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत से भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया। एचएस प्रणय की सफल वापसी, अर्जुन-अमशकरुनन ने पूरा किया क्लीन स्वीप इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका मिला। प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे किया। आखिरी डबल्स में हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर क्लीन स्वीप पूरा किया। महिला टीम को चीन ने हराया पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया। मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु और वांग झी यी के बीच कड़े मुकाबले से हुई। पहले गेम में सिंधु 18-12 से आगे थीं, लेकिन वांग ने वापसी कर मैच जीत लिया। इसके बाद विश्व नंबर-2 चेन यू फी ने इशारानी बरुआह को सीधे गेम में हराकर चीन की बढ़त मजबूत की और जीत लगभग तय कर दी। डबल्स मुकाबलों में भी चीन का दबदबा रहा। लियू/तान और लुओ/झांग की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर क्लीन स्वीप दिलाया। भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोवा-रिग्पा अस्पताल का PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण:वाराणसी में है प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल जहां जड़ी-बूटियों से होता है इलाज
    Next Article
    DC vs RCB: दोनों टीमों ने मिलकर रच दिया इतिहास, टूटा 11 साल पुराना कीर्तिमान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment