Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन का पहला सोमवार आज:उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, रात से ही लगी दर्शन की कतारें,भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से जुटे श्रद्धालु

    1 hour ago

    1

    0

    सावन के पहले सोमवार पर राजधानी के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात से ही श्रद्धालु मंदिर के बाहर कतार में लग गए थे। सुबह मंगला आरती के बाद बाबा का विशेष श्रृंगार हुआ और इसके बाद जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। लखनऊ का सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर गोमती नदी के किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर राजधानी के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में गिना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना भगवान शिव जरूर पूरी करते हैं। यही वजह है कि सावन के पूरे महीने यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। पहले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण इस बार भी सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। कई भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की, जबकि बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार और सफलता के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ प्रबंधन में लगी हैं। बैरिकेडिंग के जरिए दर्शन की व्यवस्था बनाई गई है, जबकि यातायात को सुचारु रखने के लिए आसपास के मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे सावन में रहेंगे धार्मिक आयोजन मंदिर में सावन भर विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। अगले तीनों सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर साइबर जालसाजों ने फंसाया:500 रुपए देकर खुलवा दिए दो अकाउंट, म्यूल खातों के रूप में हुआ 4.55 लाख का ट्रांजेक्शन
    Next Article
    गंगा घाटों से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब:उन्नाव में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment