Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन का पहला सोमवार- शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु:'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा मेरठ, मंगला आरती के बाद खुले कपाट

    4 hours ago

    1

    0

    सावन के पहले सोमवार पर मेरठ के प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंगला आरती के बाद मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में बेलपत्र, फूल, चंदन, दूध, जल और पूजा सामग्री लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजता रहा। भीड़ को देखते हुए मंदिर के आसपास विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई। दर्शन एकेडमी के पास पार्किंग बनाई गई, जहां श्रद्धालुओं ने अपने वाहन खड़े किए। इसके आगे किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर के बाहर से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग अपनी बारी का इंतजार कर बाबा के दर्शन करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। बैरिकेडिंग के बीच श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश और निकास कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर प्रशासन ने जलाभिषेक के लिए लोटों, पेयजल, जूता स्टैंड, खोया-पाया केंद्र और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने और शांतिपूर्वक दर्शन करने की अपील की। अब शिव की पूजा से संबंधित 5 सवालों के जवाब 5 स्लाइड में पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा घाटों से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब:उन्नाव में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
    Next Article
    गाजियाबाद में कांवड़ खंडित होने पर हंगामा, जाम लगाया:नोएडा के कांवडियों ने कहा कि एबुलेंस की टक्कर से कांवड़ खंडित हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment