Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन में काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ जैसी व्यवस्था:मंदिर की SOP रहेगी लागू, VIP दर्शन पर रोक; 5 मार्गों से होगा श्रद्धालुओं का प्रवेश

    23 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में सावन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महाकुंभ की तर्ज पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था लागू की जाएगी। सावन के प्रत्येक सोमवार को पांच मार्गों से प्रवेश, नो-व्हीकल जोन और मोबाइल प्रतिबंध जैसे नियम लागू रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि सावन के सभी सोमवार को वीआईपी दर्शन की व्यवस्था नहीं होगी। वहीं, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा सेवा उपलब्ध रहेगी, जबकि सीसीटीवी, अतिरिक्त सुरक्षा बल और नई एसओपी के जरिए पूरे धाम की निगरानी की जाएगी। पहले सावन सोमवार पर बन रहे शुभ योग साल 2026 का पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। यह दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का निर्माण भी होगा, जिससे दिन की शुभता कई गुना बढ़ जाएगी। सावन में प्रत्येक सोमवार को बाबा विश्वनाथ के अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है। इस साल गौरी शंकर स्वरूप का श्रृंगार, अर्धनारीश्वर स्वरूप का श्रृंगार, बाबा का परिवार माता पार्वती श्रृंगार, कार्तिकेय और गणेश का श्रृंगार किया जाता है। इसके अलावा बाबा का रुद्राक्ष श्रृंगार होगा मैदागिन से गोदौलिया नो व्हीकल जोन, वृद्ध-दिव्यांग को ई-रिक्शा एसडीएम शंभू शरण ने कहा - काशी विश्वनाथ धाम परिसर में इस बार मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी श्रद्धालु मोबाइल लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इससे सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी और भक्तों का ध्यान पूजा-पाठ में केंद्रित रहेगा। प्रत्येक श्रावण के सोमवार को गोदौलिया से मैदागिन नो व्हीकल जोन में बदल जाएगा। मंदिर प्रशासन द्वारा गोदौलिया से गेट नंबर 4 तथा मैदागिन से गेट नंबर 4 तक धाम में दर्शन के लिए आने वाले वृद्ध दिव्यांग,अशक्त दर्शनार्थियों हेतु ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। सावन में वीआईपी दर्शन का प्रोटोकॉल नहीं : सीपी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा - सावन के पूरे महीने में लाखों श्रद्धालुओं के काशी आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। प्रयास है कि श्रद्धालुओं को कम समय में सुगम दर्शन हो और लंबी कतारों की समस्या न रहे। इसके लिए प्रवेश और निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा भीड़ नियंत्रण के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा की गई है। जहां जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स और एटीएस की तैनाती के स्थान भी चिन्हित किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा। काशी विश्वनाथ धाम में रहेगी महाकुंभ जैसी व्यवस्था, मंदिर की SOP इस तरह होगी लागू
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में मेडिकल एजेंसी में लगी भीषण आग:लाखों की दवाइयां और बाइक जलकर राख, धमाकों जैसी आवाज सुनकर जागे लोग
    Next Article
    बांदा में ट्रक की टक्कर से फल व्यापारी की मौत:महोखर के पास हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment