Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन में नेपाल को सुलगाने वाले कौन, जल उठा पूरा देश! भारत की सीमा पर हाई अलर्ट

    12 hours ago

    1

    0

    बीते तीन दिनों से पूरे नेपाल में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। कप्तानगंज में हिंदू युवक की मौत को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। सुनसरी के देवानगंज में झड़प हुई थी। एक व्यक्ति की अब तक मौत हो गई थी। 24 लोग घायल। बिहार से सटे वीरगंज में हिंदू संगठनों ने मशान जुलूस निकाला है। सहायक मुख्य ज़िला अधिकारी क्षेत्रराज बराल ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के पास सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत के बाद नेपाल के सुनसरी ज़िले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भारत के बिहार राज्य से सटे दक्षिणी नेपाल के सुनसरी ज़िले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और नेपाल के सुनसरी और सिराहा ज़िलों के कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।इसे भी पढ़ें: Nepal PM Balendra Shah ने सांप्रदायिक हिंसा के बीच लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कीनेपाल के PM ने शांति की अपील कीनेपाल के PM बालेनद्र शाह ने गुरुवार को शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ​​देश के नाम टीवी पर दिए गए संबोधन में शाह ने कहा कि सरकार हाल ही में हुई हिंसा की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगी और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराएगी।नेपाल में अशांति पर ताज़ा अपडेटनेपाल के सुनसरी में भड़की सांप्रदायिक हिंसा अब कई शहरों में फैल गई है और पुलिस प्रशासन हालात को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहा है। पिछले चार दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा, आगजनी, तोड़-फोड़, पत्थरबाज़ी और पुलिस के साथ झड़प की खबरें आई हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि सड़कों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए सेना को हेलीकॉप्टर तैनात करने पड़े हैं। इस हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में प्रदर्शनकारी, स्थानीय नागरिक और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इस अशांति के कारण कई जगहों पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। यह भी खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रांस का पायलट निकला राफेल का गद्दार? China एजेंट वाले खुलासे से मचा हड़कंप!
    Next Article
    Spain के Ceuta शहर में समुद्र पार कर घुसे हजारों Morocco Migrants, Army का तगड़ा एक्शन, कई लोग मारे गये

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment