Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की, मानहानि केस में पुणे कोर्ट में बोले प्रपौत्र सात्यकि

    2 hours from now

    1

    0

    पुणे, एक सितंबर हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के प्रपौत्र सात्यकि सावरकर ने मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत में कहा कि उनके परदादा ने ‘‘कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’’ और उनके लेखन में मुसलमानों की प्रगति के रास्ते बताए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐसे बयान दिए, जिनमें सावरकर को ‘‘मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाले व्यक्ति’’ के रूप में पेश किया गया। सात्यकि ने यह बयान लंदन में दिए गए कथित बयानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2023 में दर्ज मानहानि मामले में अधिवक्ता मिलिंद पवार द्वारा की गई जिरह के दौरान दिया।जिरह के दौरान अधिवक्ता पवार ने सात्यकि सावरकर से राहुल गांधी के कथित भाषण के उन सटीक शब्दों को बताने को कहा, जिनसे ‘‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।’’ सात्यकि सावरकर ने राहुल गांधी का यह बयान दोहराया, ‘‘सावरकर ने एक किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई की थी और उन्हें ऐसा करने में खुशी मिली थी।’’ सात्यकि सावरकर ने कहा, ‘‘इन शब्दों के जरिए सावरकर को मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाले व्यक्ति के रूप में पेश किया गया। सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की। बल्कि अपने लेखन में उन्होंने उनकी प्रगति के रास्ते और साधन बताए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    एआई दौर में भारतीय संगीत और भाषाएं बचाने के लिए विशेष प्रयास जरूरी: प्रसून जोशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment