Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'स्वाति अघोरी शंकराचार्य के शिष्य की गर्लफ्रेंड':आशुतोष महाराज का दावा; अविमुक्तेश्वरानंद के प्रवक्ता का जवाब- हम उसे नहीं जानते

    13 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन शोषण की FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में हमले के बाद डॉ. स्वाति अघोरी का नाम सुर्खियों में है। वजह- हमले के तुरंत बाद डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की गई। इसमें लिखा था- आशुतोष ब्रह्मचारी पर जो भी हमला हुआ है, उसमें वो बच गया। भगोड़ा ट्रेन के शौचालय में घुस गया था। बोला था न मेरे लोगों के हत्थे न चढ़ जाना।' आशुतोष महाराज ने दावा किया कि उन पर हमला शंकराचार्य के इशारे पर स्वाति अघोरी ने करवाया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने दावा किया- स्वाति अघोरी शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड है। वहीं, अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने इन आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा- स्वाति अघोरी को हम लोग नहीं जानते हैं। उससे दूर-दूर तक कोई संपर्क नहीं है। क्या कोई कुछ भी बोल देगा तो उसके जिम्मेदार शंकराचार्य हो जाएंगे। डॉ. स्वाति अघोरी कौन है? फिलहाल पुलिस के पास इसका जवाब नहीं है। जीआरपी के एक सीनियर अफसर कहते हैं कि डॉ. स्वाति अघोरी की जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। इसकी भी जांच की जा रही है कि यह अकाउंट असली है या फेक। एसएसपी (जीआरपी) प्रशांत वर्मा ने बताया- हमले के कुछ देर बाद फेसबुक पर की गई एक पोस्ट द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने के मामले को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रोफाइल और पोस्ट के आधार पर हमले से जुड़े संभावित तारों को खंगाला जा रहा है। आईपी एड्रेस, फेसबुक पेज और आईडी की जांच की जा रही है। पहले फेसबुक पोस्ट देख लीजिए- जानिए आशुतोष महाराज पर हमले मामले में कैसे हुई एंट्री रविवार को सुबह 5 बजे चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला हुआ। उनकी नाक काटने की कोशिश हुई। खून से लथपथ आशुतोष महाराज ने बाथरूम छिपकर अपनी जान बचाई। हमले के 5 घंटे बाद करीब 10 बजे डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई। थोड़ी देर बाद दूसरा पोस्ट आया, लिखा- सत्य सनातन धर्म की जय हो, गौ माता राष्ट्र माता का संकल्प पूरा होकर रहेगा। जो बीच में आएगा आदिशक्ति के क्रोध से नहीं बचेगा। बाद में हमले की जिम्मेदारी वाला पोस्ट डिलीट कर दिया गया। रात करीब 8 बजे एक और पोस्ट किया गया। इस बार लिखा था- लगता है अब चर्चा में आ गई हूं। ये हमें गिरफ्तार करने आए हैं। धर्म के लिए गिरफ्तारी क्या, सूली पर चढ़ जाऊं, चलिए साहब। गिरफ्तारी इसलिए, क्योंकि शंकराचार्य जी का समर्थन करती हूं। गौ माता राष्ट्र माता के आंदोलन में सम्मिलित होने से रोका जा रहा है। धर्म के लिए हर त्याग लेने का संकल्प लिया है। अब उस फेसबुक अकाउंट के बारे में जानिए- अकाउंट असली या फेक? 5 वजहों बढ़ा शक अब पढ़िए आशुतोष महाराज ने हमले के बारे में जो बताया था... आशुतोष महाराज ने बताया था- मैं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था। फर्स्ट AC कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट के लिए उठा। गेट के पास एक आदमी खड़ा था। जैसे ही मैं आगे बढ़ा, उसने पीछे से मुझ पर हमला कर दिया। उसने धारदार हथियार से मेरी नाक काटने की कोशिश की और चेहरे व हाथ पर कई वार किए। इससे मुझे गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। वहीं से उन्होंने जीआरपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। आशुतोष महाराज ने कहा था- अविमुक्तेश्वरानंद ने हमला करवाया FIR दर्ज करवाने के बाद आशुतोष महाराज ने दैनिक भास्कर से बात की थी। कहा था- अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में सबूत न पेश कर पाऊं, इसलिए हमला करवाया। उसे पता है कि सबूत देखने के बाद कोर्ट से जमानत नहीं मिलेगी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं आशुतोष महाराज आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का जन्म शामली के कांधला कस्बे के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता राजेंद्र पांडे दिल्ली रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों में कंडक्टर थे।आशुतोष महाराज कांधला के प्राचीन शाकुंभरी सिद्धपीठ मंदिर की कमेटी से जुड़े। वर्तमान में वह इसके प्रबंधक भी हैं। इन्हीं के परिवार के चाचा प्रदीप पांडे मंदिर में पुजारी हैं। 2022 में उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी। इसके बाद से वह संन्यासी जीवन जी रहे हैं। अब जानिए शंकराचार्य के साथ आशुतोष महाराज का विवाद ------------------------- ये खबर भी पढ़िए... आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया; अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव के गुरु, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत '21 लाख रुपए की लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।' यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेसबुक वाली 'वाइफ' और 9 साल की मासूम का कातिल दिल्ली में गिरफ्तार, ऐसे खुला हत्या का राज
    Next Article
    ऑफर-लेटर मिल नहीं रहा, हम शादी नहीं कर पा रहे:लखनऊ पहुंचे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, कहा- 13 साल से कर रहे इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment