Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑफर-लेटर मिल नहीं रहा, हम शादी नहीं कर पा रहे:लखनऊ पहुंचे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, कहा- 13 साल से कर रहे इंतजार

    12 hours ago

    1

    0

    13 साल पहले भर्ती परीक्षा दी थी। परीक्षा में सफल होने के बाद नाम आया उसके बाद से ही नौकरी के इंतजार में है। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी। कोर्ट ने हम लोगों के पक्ष में आदेश दिया पर अभी तक नियुक्ति नहीं मिल पाई। आज भी ऑफर लेटर का इंतजार कर रहे, और इसीलिए ब्याह भी नहीं कर रहे। परिवार के बाकी सदस्यों की भी मदद नहीं कर पा रहे। यह कहना हैं श्वेता सिंह का। वो सोमवार को अलीगढ़ से लखनऊ धरना देने के लिए आई थी। सोमवार को निशातगंज स्थिति बेसिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय में बड़ी संख्या में प्रदेश के तमाम जिलों से आए इस भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने धरना दिया। इनका कहना था कि विभागीय अधिकारी उनकी सुनते है पर उनके पक्ष में कोई निर्णय नहीं लेते।13 साल के लंबे इंतजार के बाद भी तैनाती न मिलने से बेहद निराश और हताश थे। उम्मीद है कि हमें नियुक्ति मिलेगी और 13 साल का वनवास खत्म होगा मेरठ से आए संदीप वर्मा कहते हैं कि हम इस कदर मानसिक और शारीरिक शोषण के दौर से गुजर रहे हैं, जिसे बयां भी नहीं कर सकते। आलम यह है कि हम अपने छोटे से बच्चे की फीस तक नहीं भर पा रहे हैं। लगातार स्कूल से मैसेज आते हैं कि बच्चों का नाम काट दिया जाएगा, लेकिन पैसे न होने के कारण फीस नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत प्रताड़ित हैं और इसी उम्मीद के साथ यहां आए हैं कि अब हमें नियुक्ति मिलेगी और 13 साल का हमारा वनवास खत्म होगा। बच्चों की नजर में बन गए अपराधी गाजीपुर के रामविलास यादव कहते हैं कि हम अपने बच्चों की नजर में अपराधी बन गए हैं हम उनकी समय से फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं जिसके चलते हम उनसे नजर तक नहीं मिल पाए वह अच्छे नंबर लेकर पास होते हैं और आगे की क्लास में जाते हैं पर हम उनकी फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। किसी प्राइवेट स्कूल में चार-पांच हजार की नौकरी करके गुजर बसर हो रहा है। जब हम सफल अभ्यर्थी हैं तो आखिर क्यों हमको तैनाती देने में देरी हो रही है कोर्ट में भी हमारे पक्ष में फैसला दिया है बिना देर किए अब हमें नियुक्ति मिलनी चाहिए। आज भी ऑफर लेटर का इंतजार श्वेता सिंह कहती हैं कि उन्होंने 13 साल पहले भर्ती परीक्षा दी थी। परीक्षा में सफल होने के बाद उनका नाम सूची में आया, लेकिन तब से अब तक वह नौकरी का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी गई। कोर्ट ने उनके पक्ष में आदेश भी दिया, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि आज भी वे ऑफर लेटर का इंतजार कर रही हैं। इसी वजह से उन्होंने अभी तक शादी भी नहीं की। साथ ही, वह अपने परिवार के बाकी सदस्यों की भी आर्थिक रूप से मदद नहीं कर पा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'स्वाति अघोरी शंकराचार्य के शिष्य की गर्लफ्रेंड':आशुतोष महाराज का दावा; अविमुक्तेश्वरानंद के प्रवक्ता का जवाब- हम उसे नहीं जानते
    Next Article
    सीसीएसयू के ललित कला विभाग में रचनात्मक आयोजन:बच्चों के चित्र बनाकर छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता,कला का अनोखा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment